
WI vs IND: वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में फतेह हासिल करने के बाद टी20 सीरीज का आगाज भी जीत के साथ कर दिया है। 5 मैचों की टी20 शृंखला के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबानों को 68 रनों से मात दी है। विंडीज कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था।
जिसे स्वीकार करते हुए भारत ने 190 रन बनाए। जिसके फलस्वरूप 191 के मिले लक्ष्य के जवाब में मेजबान टीम 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 122 रन ही बना पाई। WI vs IND इस मुकाबले में रोहित शर्मा बतौर कप्तान और बल्लेबाज छाए रहे, उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है, साथ ही WI vs IND मैच में 8 बड़े रिकॉर्ड बने हैं।
WI vs IND: पहले T20I में बड़े 8 बड़े रिकॉर्ड

1. रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
रोहित शर्मा – 3443
मार्टिन गप्टिल – 3399
विराट कोहली – 3308
पॉल स्टर्लिंग – 2894
एरॉन फिंच – 2855
2. T20I में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाम WI
6 – रोहित शर्मा*
6 – विराट कोहली
5 – बाबर आजम
3. एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टी20 रन
718 – कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया
649 – रोहित बनाम वेस्टइंडीज*
642 – वार्नर बनाम श्रीलंका
594 – फिंच बनाम इंग्लैंड
589 – कोहली बनाम इंग्लैंड
4. भारत के लिए एक T20I पारी में सर्वोच्च SR बनाम WI
241.37 – विराट कोहली (29 रन पर 70*)
221.42 – रोहित शर्मा (28 में 62 रन)
215.78 – दिनेश कार्तिक (19 में से 41*)
5. 25 साल के होने से पहले एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक बार 1000 रन बनाना [भारतीय]

5 बार – सचिन तेंदुलकर
4 बार – विराट कोहली
3 बार – युवराज सिंह
2 बार – ऋषभ पंत*
2 बार – एमएस धोनी
2 बार – सुरेश रैना
6. विदेश में भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट
42 – जसप्रीत बुमराह
41 – आर अश्विन*
38 – भुवनेश्वर कुमार
36 – युजवेन्द्र चहल
7. T20Is में भारत के लिए 190+ स्कोर में सबसे ज्यादा रन

9 बार: रोहित शर्मा
4 बार: केएल राहुल
4 बार: शिखर धवन
4 बार: विराट कोहली
8. कम से कम 30 मैचों में सबसे ज्यादा विनिंग परसेंटेज
84.4% रोहित शर्मा*
80.8% असग़र अफ़ग़ान
78.4% सरफराज अहमद
72.2% बाबर आजम
62.5% विराट कोहली
0 Comments