Ticker

6/recent/ticker-posts

‘ये प्रैक्टिस के साथ आता है…’ MOM अवॉर्ड जीतने के बाद दिनेश कार्तिक ने रोहित-द्रविड़ को लेकर दिया बड़ा बयान

`ये प्रैक्टिस के साथ आता है…’ MOM अवॉर्ड जीतने के बाद दिनेश कार्तिक ने रोहित-द्रविड़ को लेकर दिया बड़ा बयान
DINESH KARTHIK

Dinesh Karthik: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज (WI vs IND) को पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मात 68 से मात दी। टॉस हारकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम को 191 रन का टारगेट दिया। जिसको मेजबान टीम हासिल करने में नाकाम रही। टीम इंडिया की जीत के हीरो Dinesh Karthik रहे।

जिस वजह से उन्होंने मैच खत्म होने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने टीम के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए विकेट चटकाई। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि ये खिताब हासिल करने के बाद दिनेश कार्तिक का क्या कहना है….

Dinesh Karthik ने रोहित-द्रविड़ को लेकर दिया बड़ा बयान

Dinesh Karthik

दिनेश कार्तिक वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम के लिए विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 190 तक पहुंचाया। दिनेश ने 14 गेंदों में 41 रन की नाबाद पारी खेली। ऐसे प्रदर्शन के बाद दिनेश को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। खिताब हासिल करने के बाद दिनेश ने टीम के कप्तान और कोच की तारीफ करते हुए पोस्ट मैच सेरेमनी में कहा,

“यह ऐसी पिच थी जिस पर बल्लेबाजी करना कोई आसान काम नहीं था। लेकिन यह एक बहुत ही दिलचस्प मुकाबला रहा। आपको कोच और कप्तान के समर्थन की जरूरत है और इससे वास्तव में मदद मिली। विकेट को एक्सेस करना महत्वपूर्ण है। साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि आपको किस तरह के शॉट खेलने हैं और यह अभ्यास के साथ आता है।”

Dinesh Karthik ने वेस्टइंडजी के खिलाफ खेली शानदार पारी

Dinesh Karthik

टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहद ही खराब शुरुआत मिली। टीम के सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव छोटी पारी खेलकर ही पवेलियन लौट गए। हालांकि टीम के कप्तान और दूसरे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली और अर्धशतक जड़ा। शर्मा ने टीम के लिए 44 गेंदों में 64 रन बनाए।

इनके अलावा टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। जहां टीम इंडिया अच्छी शुरुआत से वंचित रहा, वहीं दिनेश कार्तिक ने टीम की पारी का अंत शानदार अंदाज में किया। उन्होंने टीम के लिए दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 14 गेंदों में 41 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। डीके महज 9 रनों से अपना दूसरा टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ने से चूक गए।


Post a Comment

0 Comments