Ticker

6/recent/ticker-posts

WI vs IND: अगर नहीं होते Team India के खेमे में ये 3 खिलाड़ी, तो गंवा बैठती पहला T20 मुकाबला

WI vs IND

वेस्टइंडीज और भारतीय क्रिकेट टीम (WI vs IND) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। 29 जुलाई को पहले मैच (WI vs IND) में टॉस हारकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पहले बलेबाज़ी (WI vs IND) करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत खराब रही।

टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के अलावा सभी बल्लेबाजों का बल्ला शांत रहा। रोहित और डीके के अलावा टीम के अन्य बल्लेबाज 24 रन से ज्यादा रन नहीं बना सके।  ऐसे प्रदर्शन के बाद टीम ने विंडीज़ (WI vs IND) को 191 रन का टारगेट दिया। मेहमान टीम भले ही बल्ले से फ्लॉप रही, लेकिन टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और सभी ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

टीम के गेंदबाजों ने मेजबान टीम को अपनी कसी हुई गेंदबाजी से दिए लक्ष्य का पीछा करने से रोक दिया और टीम को 68 से हार का सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इंडिया (WI vs IND) की जीत में अहम योगदान रहा…

WI vs IND T20: इन 3 खिलाड़ियों की मदद से भारत ने जीत मुकाबला

रोहित शर्मा

Rohit Sharma WI vs IND 1st T20

टीम इंडिया (WI vs IND) की जीत में अहम योगदान रोहित शर्मा का रहा। रोहित शर्मा के जोड़ीदार सूर्यकुमार यादव भले ही टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन रोहित ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलवाने के लिए बेहतरीन पारी खेली। रोहित मैच में इकलौते ऐसे खिलाड़ी रहे जिसने अपने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली हो। पूरे मुकाबले में एक ही अर्धशतक देखने को मिला और वो भी रोहित के बल्ले से।

रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम के स्कोर में 64 रन योगदान दिया। टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान ने 44 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से ये स्कोर हासिल किया। इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 145.45 का रहा। हालांकि रोहित अपने पारी को और आगे तक ना ले जा सके और जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हो गए। रोहित को होल्डर ने शिमरोन हेटमायर के हाथों आउट करवाया।


Post a Comment

0 Comments