Ticker

6/recent/ticker-posts

‘ये है भारत का मिस्टर 360 डिग्री…’ चारों दिशा में सूर्या को शॉट लगाते देख चकराया फैंस का सिर, जमकर बांधे तारीफें के पुल

Suryakumar Yadav trended on social media by playing a quick innings of 76 runs

Suryakumar Yadav: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार कमबैक करते हुए सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ 76 रन की पारी खेली. शुरूआती 2 मुकाबले में ओपनिंग के तौर पर फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अपनी क्षमता से हर किसी को हैरान कर दिया है. कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें तीसरे मुकाबले में भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारा और इस बार उन्होंने बिना निराश किए खुद को इस नंबर पर भी साबित किया. 76 रन की धुंआधार पारी खेलने के बाद सूर्या (Suryakumar Yadav) फैंस के बीच छाए हुए हैं.

Suryakumar Yadav की धुंआधार 76 रन की पारी देख खुशी से झूमे फैंस

 Suryakumar Yadav trend afetr 76 runs innings

दरअसल 165 रनों के मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी शुरूआत की. रोहित शर्मा इंजरी के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए. लेकिन, एक छोर से ओपनिंग करते हुए सूर्या क्रीज पर जमे रहे और अपने करामाती शॉट से फैंस का मनोरंजन भी करते रहे. उन्हें हर दिशा में खेलते देख फैंस भी हैरान रह गए. तीसरे मुकाबले में उन्होंने 76 रन की आतिशी पारी खेलते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया. जिसकी बदौलत भारत ने 7 विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया. जीत के बाद सूर्यकुमार अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को लेकर छाए हुए हैं. इसका अंदाजा आप सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाओं से लगा सकते हैं.

Suryakumar Yadav को लेकर सोशल मीडिया पर आ रही है ऐसी प्रतिक्रिया

https://twitter.com/Raviraj02922665/status/1554555796926582787?s=20

https://twitter.com/Raviraj02922665/status/1554554048623218689?s=20

 


Post a Comment

0 Comments