
Rohit Sharma: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त कमबैक करते हुए 7 विकेट से दर्ज जीत की. भारतीय पारी के दौरान भले ही रोहित शर्मा इंजरी के चलते मैदान छोड़कर वापस ड्रेसिंग रूम में चले गए लेकिन, इसकी कमी सूर्या ने टीम को खलने नहीं दी. उन्होंने ओपनिंग का जिम्मा लिया और बखूबी तरीके से अपने किरदार को निभाते हुए टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. इस मुकाबले में मिली शानदार विजय के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी काफी खुश नजर आए साथ ही उन्होंने अपनी चोट पर भी बड़ी अपडेट दी.
जीत के बाद Rohit Sharma ने अपनी चोट पर दी बड़ी अपडेट

दरअसल विंडीज के खिलाफ यह भारत की दूसरी जीत है. पहले मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के खिलाफ शानदार कमबैक किया था और 5 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए सीरीज पर 1-1 से बराबरी की थी. लेकिन, तीसरे मैच में एक बार फिर से भारतीय टीम ने बाजी पलट दी और 7 विकेट से कैरेबियाई टीम को रौंदकर अपने नाम जीत दर्ज कराई. तीसरे टी20 मैच के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा,
“मैं ठीक हूं. अगले मैच में समय है तो पूरी उम्मीद है कि तब तक मैं पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा. हमने मध्य ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की और पिच व परिस्थितियों का बेहतर इस्तेमाल किया. जिस तरह से हमने इस लक्ष्य का पीछा किया, वह अधिक महत्वपूर्ण है.”
सूर्या की तारीफ में Rohit Sharma ने पढ़े कसीदे

रोहित शर्मा ने आगे बल्लेबाजी क्रम पर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव की तारीफ भी की. इस बारे में मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए उन्होंने कहा,
“जब आप अच्छी शुरुआत करते हैं तो उसे बड़ी पारी में भी बदलें. सूर्या ने आज ऐसा ही किया. 30 और 40 सही है लेकिन, जब आप 70-80 बनाते हैं तो और बेहतर होता है. उन्होंने अय्यर के साथ अच्छी साझेदारी की.”
कुल मिलाकर तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा अपने बल्लेबाजों के प्रयास से बेहद संतुष्ट दिखे और इसका अंदाजा उनके बयान से लगाया जा सकता है.
ऐसा रहा तीसरे मैच का हाल

बात करें तीसरे मुकाबले की तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और उनका ये निर्णय टीम के लिए सही साबित हुआ. अच्छी शुरूआत करने के बाद भी मेजबान टीम 5 विकेट पर महज 164 रन ही बना सकी. ऐसे में जीत के लिए टीम इंडिया को 165 रनों की दरकार थी. जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 6 गेंद शेष रहते ही 7 विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया.
0 Comments